फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे जाम से कराह उठे लोग

Tue, 26 Nov 2013 05:42 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर ओवरब्रिज के उत्तरी छोर पर एक डीसीएम सोमवार दोपहर खराब हो गई। इससे ब्रिज के दोनों छोर पर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में टांडा रोड, बसखारी रोड, फैजाबाद रोड, शहजादपुर व नगर से बाहर निकलने के लिए बने सभी बाईपास मार्ग भी जाम हो गए। लगभग दो घंटे लगे जाम से समूचे नगर के लोग कराह उठे। राहगीरों को पुराने तहसील तिराहे से कलक्ट्रेट तक पहुंचने व शहजादपुर पूर्वी छोर तक जाने में खासी मुसीबत हुई। जाम को खुलवाने में ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी खासे परेशान हुए। पुलिस लाइंस से पहुंची क्रेन ने डीसीएम को उठाकर किनारे किया, तब जाकर धीरे-धीरे आवागमन बहाल हुआ।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अकबरपुर ओवरब्रिज के उत्तरी छोर रोडवेज के निकट पुराने तहसील तिराहे की तरफ आ रहे डीसीएम का अगला पहिया निकल गया। इस हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन बड़ा हादसा होते होते बचा। इससे ब्रिज के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पूरे अकबरपुर नगर का ट्रैफिक जाम हो गया। पदयात्रियों को भी आवागमन करने में खासी दिक्कत हुई। टांडा रोड, बसखारी रोड, इल्तिफातगंज रोड, फैजाबाद रोड, शहजादपुर रोड, पहितीपुर रोड, दोस्तपुर, रोड आदि क्षेत्रों में जाम लग गया। नगर क्षेत्र में जाम गहराता देख लोग बाईपास मार्गों से नगर से बाहर निकलने लगे। कुछ ही देर में बाईपास मार्गों पर भी जाम लग गया। लगभग दो घंटे में समूचे नगर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई।
ट्रैफिक पुलिसकर्मियों सहित सिविल पुलिसकर्मी भी व्यवस्था संभालने पहुंचे। समय बढ़ने के साथ ही जाम की विभीषिका बढ़ती चली गई। सीओ सदर अशोक कुमार सिंह ने अकबरपुर एसओ को जाम खुलवाने के निर्देश दिए। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी पहुंचे और काफी मशक्कत कर डीसीएम को क्रेन से हटवाया। इसके बाद जाम धीरे-धीरे जाम समाप्त हुआ। हालांकि यातायात सामान्य होने में तीन घंटे से अधिक का समय लग गया। इस दौरान न सिर्फ राहगीरों को खासी दिक्कत हुई, बल्कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी यातायात सामान्य कराने में खूब पसीना बहाना पड़ा। जाम में फंसे सुल्तानपुर के ज्ञानेंद्र तिवारी व प्रमोद सिंह ने बताया कि वे जरूरी काम से एनटीपीसी जा रहे थे। कहा कि एक तो दोस्तपुर मार्ग से आने में काफी विलंब हो गया था। अब इस जाम में फंस जाने से काम हो पाने की उम्मीद कम ही लग रही है। मालीपुर के मनोज पटेल व धर्मेंद्र पांडेय भी जाम में फंस कर बुदबुदा रहे थे। कहा कि अकबरपुर अब जिला मुख्यालय हो चुका है। ऐसे में यहां पर व्यवस्थाएं मुख्यालय की तरह ही होनी चाहिए। डीसीएम पलटने से इतना बड़ा जाम न लगता। यदि पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क रहे। कहा कि जाम का मुख्य कारण तो नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण व प्रशासनिक उदासीनता भी है। प्रशासन को अभियान चलाकर मार्गों पर व्याप्त अतिक्रमण को हटवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें