फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिला लापता ग्रामीण का शव

Tue, 01 Oct 2013 05:37 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। जैतपुर थाना क्षेत्र के बड़ाहखुर्द गांव से दो दिन पूर्व लापता हुए एक व्यक्ति का शव सोमवार सुबह अजमलपुर गांव के बगल से गुजरे नाले की पुलिया के पास पानी में उतराता मिला। फूलचंद्र (40) पुत्र विदेशी शनिवार को घर से निकला था। तब से वह घर नहीं लौटा था।
विज्ञापन

सोमवार को उसका शव अजमलपुर गांव के नाले की पुलिया के पास पानी में उतराता मिला। उसके भतीजे धर्मेंद्र के मुताबिक उसके चाचा को मिर्गी का दौरा पड़ता था। वे शनिवार को अचानक घर से गायब हो गए। काफी देर तक जब वापस नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की गई। इसकी जानकारी सभी परिचितोें व रिश्तेदारों के साथ पुलिस को भी दी गई। सोमवार सुबह उसे सूचना मिली कि अजलपुर गांव के नाले की पुलिया के एक व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर पहुंचा तो देखा कि वह शव उसके चाचा फूलचंद्र का था। एसओ केपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें