जमुनीपुर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के तिलहरा गांव स्थित दुर्गा मंदिर से अज्ञात चोरों ने रविवार रात पांच घंटे पार कर दिए। मंदिर के पुजारी को घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई। उन्होंने थाने में घटना की सूचना दी। वहीं थाना क्षेत्र के एक गांव से निजी नलकूप का पंखा चोरी होने की भी सूचना है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
तिलहरा गांव स्थित एक मंदिर को रविवार रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। यहां से चोरों ने पीतल के पांच घंटे पार कर दिए। मंदिर के पुजारी रामदास के मुताबिक घंटों की कीमत दो हजार रुपये से अधिक है। उन्हें घटना की जानकारी सोमवार सुबह तब हुई, जब वे मंदिर की सफाई करने पहुंचे। उन्होंने तहरीर इब्राहिमपुर पुलिस को दे दी है।
उधर इसी रात्रि चोर थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर गांव निवासी महेश शर्मा के घर से थोड़ी दूर स्थित ट्यूबवेल का पंखा खोल ले गए। यहीं नहीं चोर ट्यूबवेल के निकट लगे यूकेलिप्टस के चार पेड़ भी काट कर उठा ले गए। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है।