फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर तोड़ हजारों का सामान उड़ाया

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार रात एक किराना दुकान का शटर तोड़कर चोर पांच हजार की नकदी समेत 20 हजार से अधिक का सामान समेट ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। शहजादपुर के इमामबाग निवासी मोहम्मद शक ील की फैजाबाद मार्ग स्थित चुंगीनाका के निकट जनता किराना स्टोर की दुकान है। शनिवार प्रात: करीब छह बजे उन्हें कुछ लोगों ने फोन कर बताया कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। वे दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दोनों ताले लगे हैं, शटर को चोरों ने बीच से तोड़ दिया है। पता चला कि चोरों ने लगभग पांच हजार की नकदी समेत 12 किलो काजू व 10 किलो बादाम समेत हजारों रुपये का सामान गायब कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें