फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया, नीतू, मृत्युंजय व अर्चना अव्वल

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 1500 मीटर सीनियर बालक दौड़ में कन्हैयालाल और बालिका वर्ग में नीतू ने बाजी मारी।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिमोहन पांडेय ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता की शुुरुआत 100 मीटर दौड़ से हुई। सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर रेस में श्रीराम आदर्श इंटर कॉलेज के संतोष कुमार प्रथम, सरदाल पटेल स्मारक इंटर कॉलेज के बब्लू द्वितीय व कुमार रामदेव जनता इंटर कॉलेज के अश्वनी तृतीय स्थान पर रहे। बालिका सीनियर वर्ग 100 मीटर रेस में सरदार पटेल स्मारक महाविद्यालय का दबदबा रहा। छात्रा नीतू भार्गव प्रथम, पूजा द्वितीय व रागिनी तृतीय स्थान पर रहीं।
जेबलिन थ्रो में बीएन इंटर कॉलेज के मोहम्मद आमीर प्रथम, सरदार पटेल लारपुर के अरविंद कुमार द्वितीय व किसान मजदूर अहरिया इंटर कॉलेज के अनिल कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर रेस में कन्हैयालाल प्रथम, हरिश्चंद्र द्वितीय व लक्ष्मीकांत तृतीय स्थान पर रहे। बालिका सीनियर वर्ग में नीतू प्रथम व परिवर्णता द्वितीय रहीं। जूनियर बालिका वर्ग में अर्चना प्रथम, पूजा वर्मा द्वितीय व रितू तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर जूनियर बालक वर्ग में मृत्युंजय सिंह प्रथम, प्रदीप कुमार द्वितीय व विकास दुबे तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर वीरंश कुमार, संदीप जॉन, बृजराज, रंजनी यादव व संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें