फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों के विवाद में मारपीट, एक की मौत

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। पकड़ी भोजपुर गांव में मंगलवार को दो सगे भाईयों में धान की ढुलाई करने के विवाद में हुई मारपीट में एक भाई की मौत हो गयी। ग्राम प्रधान की सूचना के दो घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पकड़ी भोजपुर गांव में मंगलवार को दो सगे भाई के बीच धान ढोने को लेकर विवाद हो गया। लोगाें के मुताबिक एक भाई द्वारा दूसरे को धान ढोने के लिए कहा जा रहा था। हालांकि वह धान की ढुलाई करने से इनकार कर रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट भी हुई। इसी दौरान भागते समय रईस बगल स्थित हैंडपंप के पास गिर पड़ा। चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। परिजनों का कहना है कि रईस मंद बुद्धि का था। कीचड़ में फिसल कर गिरने से उसकी मौत हो गयी। कुछ ग्रामीणों ने घटना से टांडा पुलिस को भी अवगत कराया। सूचना के दो घंटे के बाद भी पुलिस ने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें