हजपुरा। क्षेत्र में हनुमान जयंती सोमवार 12 नवंबर को श्रद्धापूर्वक मनायी जायेगी। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को जहां धनतेरस पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है, वहीं उसके दूसरे दिन चतुर्दशी को हनुमान जयंती भी काफी धूमधाम से मनायी जाती है। इस दिन को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। संपूर्ण उत्तर भारत में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को तथा दक्षिण भारत में चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनायी जाती है। पौराणिक मतानुसार द्वापर युग में भौमासुर राक्षस का वध करके उसका उद्धार इसी नरक चतुर्दशी के दिन किया गया था। इसलिए इसे विजय पर्व के रूप में मान्यता दी गयी है।