फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्त्री ने लगाया पिटाई का आरोप

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडक रनगर। हंसवर थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री दुर्गावती देवी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अभद्रता व पिटाई करने का आरोप गांव के एक व्यक्ति पर लगाया है। पत्र में उल्लेख किया है कि चार नवंबर को गांव में उसकी पोलियो ड्राप पिलाने की ड्यूटी थी। वह बच्चों को घर-घर जाकर बुला रही थी। इसी दौरान वह गांव के एक व्यक्ति के घर पहुंची। आरोप के मुताबिक उसने उसे अपने घर के अंदर बुला लिया। वहां पर तीन बाहरी लोग भी थे। घर में घुसते ही पहले से मौजूद लोगों ने उससे अभद्रता करने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें