फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के बीच मारपीट से हंगामा

Wed, 10 Oct 2012 12:00 PM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। एसएन इंटर कॉलेज के छात्रों व बाहरी छात्रों के भिड़ंत से एक बार फिर इंदईपुर बाजार में मंगलवार को हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। बाजार वासियों ने अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार गोहिला निवासी एक छात्र गत वर्ष एसएन इंटर कॉलेज का छात्र था। इस समय वह सिंगारी देवी स्मारक महाविद्यालय में बीए का छात्र है। बीते दिनों इंटर कॉलेज में अध्यनरत हथिनाराज निवासी कक्षा 10 के एक छात्र से उसकी कहासुनी हो गयी थी। इसे लेकर डिग्री कॉलेज का छात्र अपने साथियों के साथ मंगलवार को एसएन इंटर कॉलेज के निकट पहुंच गया। वहां दोनों छात्रों के बीच पहले कहासुनी फिर मारपीट शुरू हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे एसओ जावेद खां ने छात्रों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराया। बताया कि घटना की जानकारी दोनों छात्रों के परिजनों को दे दी गयी। उन्हें हिदायत भी दी गयी कि अपने- अपने बच्चों को सहेज लें। यदि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति हुई तो कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें