फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

916 लोगों को लगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 16 केंद्रों के 19 बूथों पर मंगलवार को कोरोना टीका लगाए जाने का महाअभियान चला। इसमें 2280 नागरिकों की तुलना में 916 नागरिकों को टीका लगाया गया। टीकाकरण अभियान के दौरान बूथों पर नागरिकों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथों पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई थी। इस बीच नागरिकों से आह्वान किया गया कि बगैर किसी अफवाह में पड़े संबंधित बूथों पर पहुंचकर टीका लगवाएं।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को भी अभियान चलाकर नागरिकों को टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत ने बताया कि संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में 2 बूथों पर 240 की तुलना में 148, पीएचसी ताराखुद के 1 बूथ पर 120 की तुलना में 27, जिला अस्पताल में 1 बूथ पर 120 की तुलना में 113, सीएचसी टांडा के 1 बूथ पर 120 की तुलना में 39, राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के 1 बूथ पर 120 की तुलना में 31, पीएचसी भियांव के दो बूथ पर 240 की तुलना में 66, पीएचसी बंदीपुर के 1 बूथ पर 120 की तुलना में 34, सीएचसी बसखारी के 1 बूथ पर 120 की तुलना में 54, सीएचसी जलालपुर के 1 बूथ पर 120 की तुलना में 69 लोगों को टीका लगा।
महिला अस्पताल जलालपुर के एक बूथ पर 120 की तुलना में 10, सीएचसी कटेहरी के 1 बूथ पर 120 की तुलना में 106, पीएचसी औरंगनगर के 1 बूथ पर 120 की तुलना में 9, सीएचसी आलापुर के 1 बूथ पर 120 की तुलना में 70, सीएचसी भीटी के 2 बूथ पर 240 की तुलना में 95, सीएचसी जहांगीरगंज के 1 बूथ पर 120 की तुलना में 34 व पीएचसी नरियांव में 1 बूथ पर 120 की तुलना में 11 को टीका लगा। ऐसे में कुल 916 नागरिकों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को सभी बूथों पर सुचारु रूप से टीकाकरण अभियान चला। बताया कि आगामी 26 मार्च तक लगातार टीकाकरण अभियान चलेगा। ऐसे में नागरिकों को चाहिए कि वे संबंधित बूथों पर पहुंचकर टीका लगवाएं। ऐसा होने से ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें