फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, शामिल होंगे 83 हजार विद्यार्थी

Wed, 15 Mar 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
यूपी बोर्ड एग्जाम - फोटो : symbolic
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में 16 मार्च गुरुवार को जिले के 174 परीक्षा केंद्रों पर 83 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। नकल रोकने के लिए जहां पांच सचल दल का गठन किया गया है तो वहीं 12 अतिसंवेदनशील व संवेदनशील केंद्रों पर दो-दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा होगी। गौरतलब है कि परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 83 हजार 619 स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं। हाईस्कूल के 48 हजार 77 छात्र-छात्राएं इस बार परीक्षा देंगे। इसमें 22 हजार 607 बालक व 25 हजार 470 बालिकाएं शामिल हैं। इसमें 47 हजार 523 संस्थागत व 554 व्यक्तिगत शामिल हैं।

संस्थागत में 22 हजार 169 बालक व 25 हजार 354 बालिकाएं तथा व्यक्तिगत में 438 बालक व 116 बालिकाएं शामिल हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में कुल 35 हजार 542 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें 15 हजार 493 बालक व 20 हजार 49 बालिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


33 हजार 867 संस्थागत व 1675 व्यक्तिगत परीक्षार्थी परीक्षा में भाग ले रहे हैं। संस्थागत में 14 हजार 601 बालक व 19 हजार 266 बालिकाएं तथा व्यक्तिगत में 892 बालक व 783 बालिकाएं शामिल हैं। इन स्टूडेंट्स को परीक्षा देने में कोई समस्या न हो, इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 174 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
 
नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पांच उड़न दस्ते लगातार भ्रमण कर कड़ी नजर बनाए रखेंगे।  जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि 16 मार्च गुरुवार से प्रारंभ हो रहीं यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं सभी 174 परीक्षा केंद्रों पर भेज दी गई हैं। परीक्षा संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत कंट्रोल रूम के नंबर 05271-244992 में दर्ज कराई जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें