फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रोजगार मेला में 80 युवाओं का हुआ चयन, खिले चेहरे

Wed, 15 Jul 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अकबरपुर में रोजगार मेला आयोजित किया गया। इस मेले में हिस्सेदारी के लिए करीब 200 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया में भाग लिया। मेले में वर्धमान, पार्थ थ्रेड प्राइवेट लिमिटेड, उरेहा मार्केटिंग सहित छह प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इन कंपनियों ने साक्षात्कार के उपरांत योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए। पार्थ थ्रेड प्राइवेट लिमिटेड, टांडा में 80 प्रतिभागियों का चयन हुआ। इन्हें 10 से लेकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह का भुगतान मिलेगा। चयन पत्र पाकर चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।

जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर युवा किसी न किसी रोजगार से जुड़कर अपना जीवन स्तर ऊंचा उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने के लिए सरकार देश और विदेश दोनों स्तरों पर रोजगार के अवसर तलाश रही है। इस दौरान जिला कैशल प्रबंधक निराज सिंह और विवेक मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन


चयन के बाद जताई खुशी
अकबरपुर के सलाउद्दीनपुर निवासी साक्षी यादव, जिन्होंने कृषि विज्ञान से बीएससी की पढ़ाई पूरी की है, नौकरी की तलाश में थीं लेकिन बाहर जाकर काम नहीं करना चाहती थीं। रोजगार मेले में आवेदन करने के बाद उनका चयन पार्थ थ्रेड प्राइवेट लिमिटेड में मशीन ऑपरेटर के पद पर 15 हजार रुपये के मासिक मानदेय पर हुआ।

इसी प्रकार, अकबरपुर के दशहया महमदपुर निवासी सरिता ने बताया कि बीएसी करने के बाद उन्हें नौकरी को लेकर चिंता सता रही थी। कौशल विकास के तत्वावधान में आयोजित इस रोजगार मेले में उन्हें रोजगार मिला जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। अकबरपुर के महमदपुर डडवा निवासी रूपाली, जिनके पारिवारिक हालात बहुत अच्छे नहीं हैं, ने बताया कि पार्थ थ्रेड कंपनी में उनका चयन होने से उन्हें काफी सुकून मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें