फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालपुर नगर का हुआ सीमा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। नगर पालिका परिषद जलालपुर के सीमा विस्तार को राज्य सरकार ने मंगलवार को हरी झंडी दे दी। करीब 20 हजार की आबादी को अब आधिकारिक तौर पर नगरीय सीमा में शामिल होने का मौका मिल गया है। आठ राजस्व गांव अब नगर क्षेत्र मेें शामिल कर लिए गए हैं। 2.34 वर्ग किलोमीटर में फैली नगर पालिका का क्षेत्रफल इस सीमा विस्तार के बाद लगभग चार गुना तक बढ़ गया है। मंगलवार को शासन के इस फैसले की खबर मिलते ही विस्तारित क्षेत्र में शामिल नागरिक तथा सीमा विस्तार को लेकर संघर्ष कर रहे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

जलालपुर नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार की जरूरत लंबे समय से बनी हुई थी। करीब एक दशक से सीमा विस्तार को लेकर सभी जरूरी प्रयास नागरिकों द्वारा किए जा रहे थे। कई ऐसे क्षेत्र जलालपुर नगर में शामिल तो थे, लेकिन उन्हें वैधानिक रूप से नगर पालिका परिषद का क्षेत्र नहीं माना जा रहा था। विडंबना यह कि नगर पालिका परिषद का कार्यालय यूं तो जलालपुर नगर में माना जाता था, लेकिन वह जलालपुर देहात ग्राम पंचायत की भूमि पर बना था। तहसील, ब्लाक मुख्यालय समेत थाना भवन भी जलालपुर देहात ग्राम पंचायत की सीमा में था। वन विभाग का कार्यालय तथा फायर स्टेशन जमौली ग्राम पंचायत मेें था। बैंक आफ बड़ौदा, एसबीआई व पीएनबी आदि बैंक भी जलालपुर देहात की परिधि में थे। नगर का प्रसिद्ध हाथी पार्क वाजिदपुर गांव में स्थित था। नगर के आसपास रहने वाले हजारों नागरिक सामान्य तौर पर भले ही नगर की सीमा में माने जाते थे, लेकिन आधिकारिक तौर पर उनकी बुनियादी सुविधाओं की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत पर ही थी। इसे देखते हुए ही लंबे समय से सीमा विस्तार पर जोर चला आ रहा था।
इस बीच राज्य सरकार ने मंगलवार को जलालपुर नगर के सीमा विस्तार को अपनी हरी झंडी दे दी। इससे अब जमौली, वाजिदपुर, आसीपुर, उस्मापुर देहात, फरीदपुर, जलालपुर देहात, हाजीपुर व महमदपुर गांव नगर सीमा में शामिल कर लिया गया है। वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार जलालपुर नगर की कुल आबादी सीमा विस्तार से पहले 31 हजार 972 थी। इसमें सीमा विस्तार के बाद 19 हजार 225 नागरिक शामिल कर दिए गए हैं। ऐसे में जलालपुर नगर की कुल आबादी सीमा विस्तार के बाद 51 हजार 197 हो गई है। जलालपुर नगर का क्षेत्रफल पहले 2.341 वर्ग किलोमीटर था, जो अब लगभग चार गुना बढ़कर 9.25 वर्ग किलोमीटर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें