फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पहली में 782 व दूसरी पाली में 689 ने परीक्षा से बनाई दूरी

Mon, 27 Oct 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर से परीक्षा देकर लौटतीं छात्राएं
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। शिक्षा विभाग ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिलेभर में 17 परीक्षा केंद्र बनाए। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 1:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक चली। पहली पाली में ‘बाल विकास’ विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए जिलेभर से 5197 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थीं, जिनमें से 4415 परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। द्वितीय पाली में ‘शिक्षण अधिगम के सिद्धांत’ विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 5546 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4857 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और पर्यवेक्षक अधिकारी लगातार सक्रिय रहे। परीक्षा प्रभारी व डायट प्रवक्ता श्यामबिहारी बिंद ने बताया कि परीक्षा को पूरी तरह नकलमुक्त बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर फ्लाइंग स्क्वॉड और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई थी। साथ ही, किसी भी केंद्र पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या नोट्स लाने पर सख्त प्रतिबंध लागू रहा।
विज्ञापन

पहली पाली में कठिन, दूसरी में रहे आसान प्रश्न : मालीपुर के ताहापुर निवासी विकास यादव ने बताया कि वे करीब 27 किलोमीटर दूर से परीक्षा देने आए। पहली पाली के बाल विकास विषय में कुछ प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन थे, मगर दूसरी पाली के शिक्षण अधिगम विषय में प्रश्न सरल और सीधे थे।
लंबा सफर तय कर पहुंचे, पेपर रहा संतुलित और सामान्य : टांडा निवासी गौतम वर्मा ने बताया कि उन्होंने परीक्षा देने के लिए 65 किलोमीटर की दूरी तय की। प्रश्नपत्र पूरी तरह सामान्य और पाठ्यक्रम के अनुरूप था। सभी प्रश्नों के उत्तर समय से हल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें