फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 171 लाभार्थियों के खाते में पहुंची 7.70 करोड़ की रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत शुक्रवार को शासन ने 171 लाभार्थियों को 7 करोड़ 70 लाख 50 हजार रुपये की मदद प्रदान की। कुल 161 आवेदन बीते दिनों योजना के तहत प्रभावित परिवारों ने किया था। एडीएम ने प्रभावित परिवारों को धन के सदुपयोग की सलाह दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत दुर्घटना में मृत/दिव्यांग कृषकों के परिवारों को शासन से आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है। मृतक के परिवारों को पांच लाख रुपये की रकम दी जाती है। दिव्यांगता की स्थिति में अलग-अलग राशि निर्धारित है। इस वित्तीय वर्ष शासन की तरफ से शुक्रवार को 171 लाभार्थियों के खाते में राशि भेजी गई है।
एडीएम ने बताया कि इसमें 160 मृतक एवं एक दिव्यांग पात्र का आवेदन शामिल रहा। बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में सामाजिक सुरक्षा के तहत 347 आवेदन पत्रों के माध्यम से 396 लाभार्थियों के खाते में 16 करोड़ 11 लाख 70 हजार रुपये की रकम जनपद कोषागार के माध्यम से संबंधित के खाते में भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें