फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्मतदान में पड़े 76 प्रतिशत मत

Wed, 09 Dec 2015 11:49 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के बाद भीटी विकास खंड के सोनावां मतदान केंद्र के पीछे बिना मुहर लगा एक मतपत्र झाडिय़ों में लोगों को मिला था। इस पर ग्राम प्रधान पद के दावेदारों ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम विवेक ने जांच कराई तो 100 मतपत्र नदारद मिले।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने चुनाव आयोग से वार्ता कर मतदान को रद्द करते हुए चौथे व अंतिम चरण में जलालपुर व भियांव विकास खेड में होने वाले मतदान के साथ सोनावां ग्राम पंचायत में पुनर्मतदान कराए जाने की संस्तुति की थी। निर्वाचन आयोग की मुहर के बाद बुधवार को सोनावा में फिर से मतदान कराया गया।

इसके लिए यहां सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचने लगे।  दोपहर दो बजे 65 प्रतिशत से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने तक कुल 76 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें