फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की 75 दुकानें बनेंगी मॉडल शॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कोटे की 75 दुकानों को मॉडल शॉप के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे लगभग डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को एक तरफ जहां सुचारु रूप से राशन मिलेगा तो वहीं जनसेवा केंद्र की भी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही रसोई गैस सिलिंडर भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

कोटे की दुकानों को हाइटेक करने के लिए शासन द्वारा कदम उठाया जा रहा है। पहले जहां मैनुअल तरीके से राशन का वितरण होता था तो वहीं कुछ वर्षों से राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए ई-पॉस मशीन का प्रयोग किया जाने लगा। उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलिंडर के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े, इसके लिए छोटे सिलिंडर की उपलब्धता भी सुनिश्चित किए जाने का निर्णय हुआ।
इस बीच अब कोटे की दुकानों में उपभोक्ताओं को और भी अधिक सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नई योजना के तहत अब जिले में कोटे की 75 दुकानों को मॉडल शॉप के रूप में विकसित किया जाएगा। जिलापूर्ति कार्यालय के अनुसार जिन कोटे की दुकानों को मॉडल शॉप बनाया जाएगा, उनका न सिर्फ अपना भवन होगा बल्कि गोदाम व कार्यालय की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

मॉडल शॉप से उपभोक्ताओं को राशन तो मिलेगा ही, जनसेवा केंद्र की भी सुविधा मिलेगी। जनसेवा केंद्र के संचालन से दो सौ से अधिक योजनाओं का लाभ उपभोक्ताओं को मिल सकेगा। बिजली बिल जमा करने से लेकर कई तरह के प्रमाणपत्र भी हासिल कर सकेंगे। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को छोटा रसोई गैस सिलिंडर भी आसानी से मिल सकेगा।
विज्ञापन

मॉडल शॉप के चयन की प्रक्रिया तहसीलवार शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही कोटे का चयन कर सूची शासन को भेज दी जाएगी।
-राकेश कुमार, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें