फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ओवरलोडिंग से तीन माह में फुंक गए 745 ट्रांसफॉर्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी ने उर्जा निगम को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया है। ओवरलोडिंग के अलावा अन्य तकनीकी गड़बड़ियों के चलते एक अप्रैल से 30 जून के बीच अलग-अलग क्षमता के लगभग 745 ट्रांसफाॅर्मर फुंक गए। इसमें लगभग 80 प्रतिशत ट्रांसफाॅर्मर 10 व 25 केवीए के हैं।
विज्ञापन

जिले में लगभग चार लाख उपभोक्ताओं को 42 बिजली उपकेंद्र व लगभग 36 हजार ट्रांसफाॅर्मर से बिजली आपूर्ति होती है। इस बार शुरुआती दौर से ही तेज गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया। अप्रैल माह से शुरू हुई तेज व उमसभरी गर्मी का दौर अब तक जारी है। ऐसे में बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफाॅर्मर पर लोड भी बढ़ गया, इससे एक-एक कर ट्रांसफाॅर्मर के फुंकने लगे। तेज गर्मी से ट्रांसफाॅर्मर को बचाने के लिए कूलर से ठंडा करने का भी प्रयास किया गया लेकिन ट्रांसफाॅर्मर को फुंकने से नहीं बचाया जा सका।
अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक अप्रैल से 30 जून तक 745 अलग-अलग क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर फुंक गए। पावर कार्पोरेशन कार्यालय के अनुसार अप्रैल में 153, मई में 237, जून में 355 ट्रांसफाॅर्मर फुंक गए। इसमें लगभग 80 प्रतिशत ट्रांसफाॅर्मर 10 व 25 केवीए क्षमता के थे। हालांकि उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध कराने के लिए समय रहते फुंके ट्रांसफाॅर्मर के स्थान पर नए ट्रांसफाॅर्मर लगा दिए गए।
विज्ञापन

हर रोज ठीक किए जाते हैं 15 ट्रांसफाॅर्मर
सहायक अभियंता वर्कशॉप धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि प्रतिदिन औसतन 15 ट्रांसफाॅर्मर तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए 24 घंटे शिफ्ट में अधिकारी व कर्मचारी काम कर रहे हैं। कहा कि दरअसल इस बार गर्मी अधिक पड़ रही है। इसके चलते ट्रांसफाॅर्मर जल रहे हैं।

बढ़ाई जा रही क्षमता
ओवरलोडेड ट्रांसफाॅर्मर का चिह्नांकन कर उनकी क्षमता बढ़ाई जा रही है। यदि कहीं ट्रांसफाॅर्मर जलता है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर बदला जाता है। - संजय कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें