अंबेडकरनगर। खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की शिकायत जांच में सही पाए जाने पर जिलापूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय ने तहसील क्षेत्र अकबरपुर के खजावां स्थित कोटे को निलंबित कर दिया। इसे हैदराबाद कोटे से संबद्ध कर दिया गया।
बीते दिनों खजावां के कुछ ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा था कि कोटेदार ने ई-वेंडिंग मशीन पर अंगूठा तो लगवा लिया लेकिन खाद्यान्न नहीं दिया गया। डीएम के निर्देश पर जिलापूर्ति अधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक प्रदीप पांडेय से जांच कराई। गत दिवस हुई जांच में शिकायत सही पाई गई। जिलापूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कोटे को निलंबित कर दिया गया। साथ ही उसे हैदराबाद कोटे से संबद्ध कर दिया गया। (संवाद)