फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 72 ग्राम पंचायतों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

विज्ञापन
विकास खंड कटेहरी के पियारेपुर पेयजल योजना पर जल अर्पण करते एमएलसी हरिओम पांडेय। स्रोत  सूचना वि
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार को जल अर्पण दिवस मनाया गया। इस दौरान जिले की 65 पेयजल परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें ग्रामवासियों को समर्पित किया गया। इन योजनाओं से 72 ग्राम पंचायतों और 121 राजस्व गांवों के हजारों ग्रामीणों को अब शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


विकास खंड कटेहरी के पियारेपुर पेयजल योजना पर एमएलसी हरिओम पांडेय की मौजूदगी में जल अर्पण समारोह आयोजित हुआ। वहीं भीटी ब्लॉक के नगहरा पेयजल योजना का शुभारंभ विधायक धर्मराज निषाद ने किया। अकबरपुर ब्लॉक के अफजलपुर पेयजल योजना पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, बीडीओ विशाल सारस्वत और जल निगम के अधिकारियों ने योजना का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम के दौरान जल वंदन, जल बंधन और जल संवाद जैसे आयोजन भी हुए। अधिकारियों और ग्रामीणों ने पंप हाउस व उच्च जलाशय पर रक्षासूत्र बांधकर जल संरक्षण का संकल्प लिया। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल, जल संरक्षण और जल के सतत उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। सीडीओ ने हर घर जल की घोषणा करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता हर ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें