फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 700 उपभोक्ताओं को बसखारी से मिलेगा गैस सिलिंडर

विज्ञापन
 जलालपुर ​स्थित इंडेन गैस सर्विस पर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद - फोटो : इंटरमीडिएट में 89.80 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पांचवें स्थान पर रहे धनीराम को मिठाई ​​खिलाते प्रबंधक।
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर के रामगढ़ स्थित इंडेन गैस एजेंसी के करीब 700 उपभोक्ताओं को अस्थायी रूप से बसखारी की सैनिक गैस एजेंसी स्थानांतरित कर दिया गया है। यह व्यवस्था इंडेन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा जलालपुर गैस एजेंसी पर बढ़ते लोड को कम करने और उपभोक्ताओं को राहत देने के नाम पर की गई है। उपभोक्ताओं को पूर्व जानकारी न होने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


जलालपुर की इंडेन गैस एजेंसी पर लगभग 15 हजार उपभोक्ता हैं, जिससे रिफिल का दबाव अधिक हो गया था। इसी को देखते हुए करीब 700 कनेक्शनों को अस्थायी रूप से बसखारी स्थानांतरित किया गया है। गैस एजेंसी के प्रोपराइटर विनोद सिंह ने बताया कि गैस कंपनी की ओर से यह व्यवस्था की गई है। जिन उपभोक्ताओं का डीएसी के बाद बिल 994 रुपये आया है, उन्हें इस बार बसखारी स्थित सैनिक इंडेन गैस एजेंसी से ही रिफिल लेना होगा। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सैनिक गैस एजेंसी रविवार को जलालपुर में भी सिलिंडर वितरण करेगी।
हालांकि, इस व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में असमंजस की स्थिति भी देखने को मिली। जलालपुर निवासी विकास ने बताया कि 19 अप्रैल को बुकिंग के बाद जब वह गैस लेने पहुंचे तो उन्हें बसखारी भेज दिया गया। वहीं मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि पूर्व सूचना के अभाव में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जब वह पर्ची कटाने के लिए गैस एजेंसी पर पहुंचे तो उन्हें इस प्रक्रिया की जानकारी हुई। उधर, दूसरी ओर शुक्रवार को सर्वर फेल होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश भी देखने को मिला। लोग कड़ी धूप में पर्ची कटवाने व अन्य कार्यों के लिए घंटों लाइन में लगे रहे। इसके बाद भी कई लोगों को निराश लौटना पड़ा। जिला पूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें