फल की दुकान पर फलों की जांच करते खाद्य अधिकारी। विभाग
अंबेडकरनगर। संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने भी सक्रियता बढ़ाई है। शुक्रवार को टीम ने विभिन्न इलाकों के फल विक्रेताओं की दुकानों पर जाकर जांच की और मौके पर खराब मिले फलों को नष्ट कराया।
टीम ने सिकंदरपुर में राजू ,सैदापुर में रामरूप, हीरापुर में शिवम, मो. साबिर, हरिश्चंद्र के फल की दुकानों का निरीक्षण किया। यहां पर सडे़, गले अवस्था में पाए गए लगभग 48 दर्जन केले एवं लगभग 70 किग्रा आम काे मौके पर नष्ट कराया गया। इसके अलावा विक्रेताओं को कठोर चेतावनी दी। कहा कि अगर भविष्य में सड़े, गले एवं खराब फल पाए गए तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अलीगंज टांडा में दानबहादुर यादव व मो. दिलशाद के प्रतिष्ठान से यूज्ड कुकिंग ऑयल तथा मो. तारिक के दुकान से सोया रिफाइंड ऑयल, मुबारकपुर चौराहा से गुड्डू एवं झिनकू की दुकान से यूज्ड कुकिंग ऑयल के नमूने लिए। तिवारी चौराहा से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, बसखारी में वर्मा किराना स्टोर से सोयाबीन ऑयल, हंसवर में अवधेश कुमार, अरिया बाजार में सुनील कुमार के प्रतिष्ठान से रिफाइंड सोयाबीन, मनोज कुमार की दुकान से सरसों का तेल, मिझौड़ा चीनी मिल में सोनिया रानी के प्रतिष्ठान से मूंगफली का तेल, रामपुर गिरंट में बृजेश कुमार के पायल आइसक्रीम से आइसक्रीम का नमूना लिया। जांच टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार पांडेय, दिनेश कुमार राय, चंद्रप्रकाश यादव तथा ओमप्रकाश रहे।