कलेक्ट्रेट में सभागार में होने वाले साक्षात्कार में भाग लेने के लिए सुबह से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह 10 बजे शुरू हुए साक्षात्कार में एक एक अभ्यर्थी से विस्तार से प्रश्र पूछा गया।
किसी से राजस्व के बारे में विभिन्न प्रकार से प्रश्न किए गए, तो किसी से लेखपाल के कार्य के बारे में। गौरतलब है कि बीते दिनों हुई लेखपाल परीक्षा का परिणाम आने के बाद उनके साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इस संबंध में सोमवार से कलेक्ट्रेट में साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो बुधवार को भी जारी रही।
डीएम विवेक अध्यक्षता में प्रभागीय वनाधिकारी एके शुक्ल, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी बृजेश प्रताप सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी सै. उबैदुल्लाह व एसडीएम की टीम के समक्ष अभ्यर्थियों से विभिन्न प्रकार के प्रश्र किए गए।
डीएम विवेक ने बताया कि बुधवार को तीसरे दिन कुल 70 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था, सभी अभ्यर्थियों ने उपस्थित होकर साक्षात्कार दिया।