फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जलालपुर क्षेत्र में जुड़ेंगे 67 हजार नए मतदाता

Sat, 11 Oct 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आगामी पंचायत चुनावों को लेकर जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को गति प्रदान कर दी गई है। इस अभियान के तहत अब तक करीब 67,781 नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने के लिए चिन्हित किए गए हैं, जबकि 51,158 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे।
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य क्षेत्रवार बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) की ओर से किया गया। बीएलओ ने घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया और मतदाताओं की स्थिति की समीक्षा की। जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, जो अन्यत्र स्थानांतरित हो चुके हैं या जिनके नाम दो बार सूची में दर्ज थे, उन्हें हटाने की संस्तुति की गई है। वहीं, 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए युवा मतदाता, विवाह या स्थान परिवर्तन के कारण नए पते पर रहने वाले पात्र नागरिकों को सूची में शामिल किया गया है। बीएलओ की ओर से जुटाए गए आंकड़ों का एसडीएम स्तर पर कड़ाई से सत्यापन किया जाएगा।




विकास खंड जलालपुर की स्थिति

परिवर्धन- 38261



संशोधन - 6377

विलोपन- 28355



कुल ग्राम पंचायतें - 115

बीएलओ- 140


विकास खंड भियांव (आंशिक) की स्थिति



परिवर्धन- 29520

संशोधन- 3707



विलोपन- 22803

कुल ग्राम पंचायतें- 83



बीएलओ- 99





सत्यापन प्रक्रिया शुरू



संशोधन व विलोपन के आंकड़े अब सत्यापन की प्रक्रिया में हैं। इसक पश्चात मतदाता सूची में नामों को हटाने, संशोधित करने और जोड़ने की कार्रवाई पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




- राहुल गुप्ता, उप जिलाधिकारी/ईआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें