फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के पांच व सदस्य 66 परचे खारिज

Mon, 30 Nov 2015 11:06 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इनमें ग्राम प्रधान के 5 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 66 नामांकन पत्र शामिल हैं। बीते दिनों जलालपुर व भियांव विकास खण्ड में ग्राम प्रधान के 203 व ग्राम पंचायत सदस्य के 3657 के लिए नामांकन हुए थे। जलालपुर विकास खंड में ग्राम प्रधान के 120 पद के लिए 1092 व ग्राम पंचायत के 1508 पद के लिए 1656 दावेदारों ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
विज्ञापन


इसी प्रकार भियांव विकास खंड में ग्राम प्रधान के 83 पद के लिए 747 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1057 पद के लिए कुल 1005 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। सोमवार को संपन्न हुई नामांकन पत्रों की जांच में जलालपुर विकास खंड में ग्राम प्रधान के 3 नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए।

इसमें बड़ागांव व महेशपुर नेमपुर में एक एक प्रत्याशी के प्रस्तावक के मुकरने व आंती में दावेदार की आयु कम होने के चलते नामांकन पत्र को निरस्त कर दिया गया, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के 44 नामांकन पत्रों को विभिन्न गड़बडिय़ों के चलते निरस्त किया गया।
विज्ञापन


भियांव विकास खण्ड में ग्राम प्रधान के 2 नामांकन पत्र खारिज किए गए। इसमें गारोपुर में एक दावेदार के जाति प्रमाणपत्र न लगाए जाने एवं दिनकरपुर में एक दावेदार की आयु कम होने के चलते नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 22 नामांकन पत्र खारिज किए गए। एक दिसंबर को अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें