फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 65 वाहन स्वामियों ने जमा किए 25 लाख रुपये टैक्स

Sat, 30 Nov 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लंबे समय से वाहन का टैक्स बकाया होने पर इस पर लगने वाले ब्याज ने टैक्स की रकम को दोगुना कर दिया। इससे वाहन स्वामी टैक्स जमा करने से कन्नी काट रहे थे। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने टैक्स पर लगने वाले जुर्माने को माफ करने के लिए ओटीएस योजना लागू की है।
विज्ञापन

15 दिनों में ही 65 वाहन स्वामियों ने इसका लाभ उठाकर 25 लाख का बकाया टैक्स जमा किया है। अभी भी दो हजार से अधिक वाहनों पर चार करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है।
जिले में चार लाख के करीब निजी और व्यावसायिक वाहन हैं। इनमें व्यावसायिक वाहनों को मासिक, छमाही और वार्षिक अवधि के हिसाब से टैक्स जमा करना होता है। इस समय बड़ी संख्या में व्यावसायिक वाहनों के टैक्स जमा नहीं हैं। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार दो हजार से अधिक व्यावसायिक वाहनों ट्रक, बस, ई-रिक्शा, टाटा मैजिक और अन्य का प्रयोग व्यवसाय में किया जा रहा है। इनका टैक्स जमा करने का समय निकल चुका है। अभी तक वाहन स्वामी की ओर से टैक्स जमा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने ऐसे बकायेदारों के लिए जुर्माने पर 100 फीसदी छूट की योजना शुरू की है। इसको लेकर वाहन स्वामियों को नोटिस व मोबाइल फोन से सूचना दी जा रही है। अब तक सिर्फ 65 वाहन स्वामियों ने योजना के तहत पंजीयन कराकर टैक्स जमा कराया है। एआरटीओ सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि वाहन स्वामी पंजीयन कराकर फरवरी माह तक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें