फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विकास पर खर्च होंगे 64.92 करोड़, प्रस्ताव पारित

Sat, 28 Feb 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में शनिवार को बोर्ड बैठक के दौरान उप​स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा व
विज्ञापन
जलालपुर। नगर पालिका परिषद जलालपुर में शनिवार को बोर्ड बैठक हुई। इसमें वर्ष 2026-27 के लिए 59.01 करोड़ रुपये का आय और 64.92 करोड़ रुपये का संभावित व्यय बजट पेश किया गया। गत वर्ष का 29 करोड़ रुपये अभी नगर पालिका के पास बकाया है। इस बजट के माध्यम से नगर में कई महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

सबसे पहले ईओ अरविंद कुमार ने गत बैठक का ब्योरा प्रस्तुत किया। इसके बाद बजट का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने की विस्तृत योजना बनाई गई है। पुलिस बूथ का निर्माण कराया जाएगा। मछली मंडी को व्यवस्थित स्थान पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। नगर में एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) के निर्माण का कार्य भी प्रस्तावित है। इससे कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। चेयरमैन खुर्शीद जहां ने बताया कि सभी वार्डों से आए विकास प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर के संतुलित विकास के लिए सभी क्षेत्रों में काम कराया जाएगा। इस दौरान सभासद बेचन पांडेय, आशीष सोनी, रूक्मिणी देवी, अनुज, अजीत निषाद, शीतल सोनी, बृजेश कुमार, लालचंद, सुलेखा गौतम व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें