फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 639 विद्यार्थी हुए परीक्षा में उपस्थित, 14 अनुपस्थित

Mon, 19 May 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान छत्रपति शाहूजी महाराज राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अकबरपुर केंद्र का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्राविधिक शिक्षा परिषद की पॉलीटेक्निक सम सेमेस्टर, वार्षिक और बैक पेपर की परीक्षाओं में को सोमवार को 639 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं 14 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन

पहली पाली व दूसरी पाली में माइक्रोवेव एंड इंबेडेड सिस्टम, इंस्टालेशन मेंटीनेंस एंड रिपेयर ऑफ इक्विपमेंट, डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग व एप्लाइड फिजिक्स सेकंड की परीक्षा में परीक्षा केंद्र छत्रपति शाहूजी महाराज राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अकबरपुर में 270 के मुकाबले 265 शामिल हुए। पांच विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। इसके अलावा राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बैजपुर भीटी में हाइवे इंजी, आईएमआरई, डिजाइन ऑफ स्टील स्ट्रक्चर और एप्लाइड फिजिक्स सेकंड की परीक्षा में कुल पंजीकृत 383 में से 374 उपस्थित, नौ छात्र छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
मध्य क्षेत्र के संयुक्त निदेशक विजय पाल ने परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण के केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अकबरपुर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार सरोज ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को तलाशी के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के लिए बनाए गए मजिस्ट्रेट नीरज कुमार की निगरानी में परीक्षा आयोजित हुईं।
विज्ञापन

भीटी के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार बसंत ने बताया कि सीसीटीवी की निगरानी में केंद्रों पर शांतिपूर्वक ढंग से दोनों पालियों की परीक्षा कराई गईं। नामित मजिस्ट्रेट श्याम प्रताप सिंह ने परीक्षा के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें