फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 627 विद्यार्थियों ने दी संस्कृत बोर्ड की परीक्षा

Thu, 26 Feb 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। 6,27 विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को संस्कृत बोर्ड की परीक्षा दी। 9,68 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 341 परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परीक्षा दो पालियो में हुई। पहली पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय की नौ केंद्रों पर अंग्रेजी व चित्रकला विषयों की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

816 छात्र-छात्राओं में से 506 ने परीक्षा दी और 310 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में उत्तर मध्यमा प्रथम की गणित व जीव विज्ञान की परीक्षा चार केंद्रों पर हुई। इसमें 112 की तुलना में 83 शामिल हुए व 29 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में तीन केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई।
इसमें उत्तर मध्यमा द्वितीय की जीव विज्ञान व गणित विषयों की परीक्षा हुई। इस पाली में 40 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 38 ने परीक्षा दी। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि संस्कृत बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें