फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 62 निजी मदरसे नहीं बना पा रहे अपार आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की मदरसा की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। तमाम कोशिशों के बावजूद मदरसा संचालक अपार आईडी बनाने में कोताही बरत रहे हैं। स्थिति ऐसी है कि शासन के आदेश-निर्देशों इन मदरसा संचालकों पर असर नहीं कर रहे हैं। संचालक इंटरनेट कनेक्टिविटी पर दोष मढ़ने का प्रयास करते हैं। जिले में 62 मदरसा ऐसे हैं, जिन्होंने अपार आईडी शून्य बनाई हैं।
विज्ञापन



इन पर जारी आदेशों का कोई फर्क नहीं पड़ता है। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल ने बताया कि 62 मदरसे ऐसे हैं, जिनका पता नहीं चल पा रहा कि संचालन चालू या बंद है। इनको चार बार नोटिस देने के बाद लगातार अपार आईडी की प्रगति रिपोर्ट शून्य है। इन मदरसों के यू-डायस कोड को बंद करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह को संस्तुति दे दी गई है।
विज्ञापन


बाक्स

ब्लॉक- मदरसों की संख्या-

अकबरपुर- 17

बसखारी- 09

भीटी- 04

भियांव- 02

जहांगीरगंज- 03

जलालपुर- 02

कटेहरी- 05

रामनगर- 07

टांडा- 11

टांडा टाउन एरिया- 01

वर्जन -

यू डायस कोड बंद करने की संस्तुति



अपार आईडी न बनाने वाले मदरसों का यू डायस कोड बंद करने की संस्तुति की गई है। अग्रिम कार्रवाई जल्द शुरू होगी।



भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें