फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 62 गर्भवतियों की हुई जांच

Sat, 07 Mar 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। सीएचसी रामनगर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की 62 गर्भवतियों ने स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।
विज्ञापन


महिलाओं का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, वजन, पेट की जांच सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए। डॉ. नौशीन जहां ने गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच कराना बेहद जरूरी है। इससे मां और गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य की सही जानकारी मिलती है और किसी भी जटिलता का समय रहते पता लगाया जा सकता है। काउंसलर बबिता श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते गर्भवतियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अधिक धूप में निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें