फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी चरण में 61 फीसदी मतदान

Thu, 29 Oct 2015 09:46 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के कुल 1696 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में कैद हो गया। इस दौरान लापरवाही बरतने पर जलालपुर ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल खजुरी करौंदी बने बूछ स्थल पर तैनात एक पीठासीन अधिकारी को डीएम के ादेश पर हटा दिया गया।
विज्ञापन


पहले के तीन चरण में सात ब्लॉकों में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से निपटा ले जाने के बाद जिला प्रशासन के सामने चौथे व अंतिम चरण के चुनाव को कुशलतापूर्वक निपटाने की बड़ी चुनौती थी। तीन चरण के बाद चौथे व अंतिम चरण के मतदान की अवधि बीच में मोहर्रम व दुर्गापूजा पर्व के कारण लंबी हो गई थी।

ऐसे में तनाव व विवाद की आशंका ज्यादा थी। इन सब के बीच गुरुवार को भियांव ब्लॉक के 245 व जलालपुर के 317 मतदेय स्थल पर सुबह सात बजे से ही मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। खराब मौसम के बाद भी मतदाताओं की लाइनें सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लग गईं।
विज्ञापन


चुनाव में कहीं किसी प्रकार का विवाद न हो, इसके लिए डीएम विवेक, एसपी रोहन पी कनय के अलावा एडीएम रामसूरत पांडेय व एएसपी पंकज पांडेय लगातार भारी फोर्स के साथ दोनों ब्लाकों में भ्रमण करते रहे। एसडीएम विवेक मिश्र व सीओ ओंकार सिंह के अलावा कई थानाध्यक्ष भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।

डीएम के निरीक्षण में जलालपुर ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल खजुरी करौंदी के दक्षिण बूथ संख्या 145 पर एक पीठासीन अधिकारी रमेश कुमार सिंह लापरवाही बरतते मिले। इस पर डीएम ने उन्हें तत्काल हटा दिया। उनके स्थान पर अतिरिक्त कर्मी के तौर पर रखे गए कृपाशंकर मौर्य को लगाया गया।

मतदान के दौरान कई जगह विवाद की भी स्थिति आई। भियांव स्थित जनता इंटर कालेज पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दो प्रत्याशियों शमा परवीन व सविता यादव के समर्थकों के बीच गुरुवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे मारपीट हुई।

इसमें वाजिद पुत्र इदरीस को सिर में चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत किया। इसके बाद सुचारु तरीके से मतदान प्रक्रिया शुरू हो सकी। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में में भी ले लिया। प्राथमिक विद्यालय राजेपुर कोपा पोलिंग बूथ पर जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी श्रीकांत व दीपक के समर्थक आमने सामने आ गए।

पुलिस की सक्रियता से मामला आगे नहीं बढ़ सका। इसके अलावा रामगढ़ व आजलपारा गांव के भी कई बूथों पर क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के समर्थक आमने सामने होते रहे।इन छिटपुट घटनाओं के बीच कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आया। सायं तक चले मतदान के बाद जलालपुर में 62 प्रतिशत, तो भियांव में कुल 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें