फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61.27 प्रतिशत हुआ मतदान

Tue, 13 Oct 2015 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में भीटी और कटेहरी विकासखंड में 61.27 प्रतिशत मतदान हुआ। मंगलवार को डीडीसी के 126 और बीडीसी के 1034 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गया। प्रशासनिक अधिकारी लगातार बूथों का निरीक्षण करते रहे। संवेदनशील स्थानों की वीडियोग्राफी कराई गई।
विज्ञापन


कई मतदान केंद्र ऐस थे, जहां शाम तक मतदान चलता रहा। कटेहरी विकासखंड के आशाजीतपुर अहिरान में शाम साढ़े छह बजे के बाद तक मतदान हुआ। छिटपुट कहासुनी के अलावा दूसरा चरण शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया। पंचायत चुनाव के पहले चरण में रामनगर, जहांगीरगंज व बसखारी विकासखंड में मतदान हुआ था। यहां चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करा लिया गया था।

पहले चरण में लगी फोर्स के खाली हो जाने के बाद दूसरे चरण के लिए प्रशासन के पास अतिरिक्त पुलिसकर्मी हो गए। इन्हें दूसरे चरण में लगाया गया। कटेहरी व भीटी विकासखंड में मंगलवार सुबह सात बजे के पहले ही मतदान केंद्रों के इर्दगिर्द मतदाताओं का जमावड़ा शुरू हो गया था।
विज्ञापन


कटेहरी विकासखंड के 102 मतदान केंद्र से जुड़े 226 बूथ, तो भीटी विकासखंड के 93 मतदान केंद्र से जुड़े 163 बूथ पर सुबह सात बजे से मतदान का दौर शुरू हो गया। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार कई बूथों पर फर्जी मतदान को लेकर अभिकर्ताओं के बीच तनातनी का माहौल दिखाई पड़ा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभाल ली।

महरुआ प्रतिनिधि ने बताया कि क्षेत्र के कई बूथ ऐसे थे, जहां सुबह ही मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई थी। महरुआ बाजार के निकट के एक बूथ पर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की लाइन ज्यादा लंबी थी। कटेहरी प्रतिनिधि के अनुसार सुबह 11 बजे तक अन्नावा प्राथमिक विद्यालय के बूथ नंबर 116 पर 866 के सापेक्ष 216 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।

दोपहर 12:30 बजे तक प्राथमिक विद्यालय रण्डौली के प्रथम बूथ पर 703 के सापेक्ष 174 व द्वितीय बूथ पर 918 के सापेक्ष 267, प्राथमिक विद्यालय चक कोड़ार में 980 के सापेक्ष 313 लोग मतदान कर चुके थे।

दोपहर दो बजे तक प्रतापपुर चमुर्खा के बूथ संख्या 191 पर 868 के सापेक्ष 460, बूथ संख्या 192 पर 667 के सापेक्ष 300, बूथ संख्या 193 पर 678 के सापेक्ष 183, बूथ संख्या 194 पर 756 के सापेक्ष 318 तथा बूथ संख्या 195 पर 1002 के सापेक्ष 478 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें