फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पीसीएस परीक्षा कराएंगे 600 कक्ष निरीक्षक

Tue, 17 Dec 2024 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में 22 दिसंबर को होने वाली पीसीएस परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के सामने ही प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं के बंद पैकेट खोले जाएंगे। वहीं परीक्षा संपन्न होने के बाद ओएमआर शीट को भी अभ्यर्थियों की निगरानी में सील किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की रहेगी। परीक्षा सही ढंग से केंद्रों पर कराई जा सके इसके लिए 600 से अधिक कक्षा निरीक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) परीक्षा के लिए 19 केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। इन केंद्रों पर एक पाली में 8352 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। लगभग इतने ही अभ्यर्थी दूसरी पाली में भी परीक्षा देंगे। प्रशासन से लेकर शासन तक की परीक्षा पर नजर रहेगी। केंद्र व्यवस्थापक से लेकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। परीक्षा के दौरान सुरक्षा इतनी दुरुस्त रहेगी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। बायोमेट्रिक के बाद भी परीक्षार्थी कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे।
परीक्षा के दौरान जिस भी अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उसका भी पूरा रिकॉर्ड लिया गया है। शासन से आदेश हुआ कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट इस बात का प्रमाणपत्र डीएम व एडीएम को देंगे कि प्रश्नपत्रों के सील्ड पैकेट उनकी उपस्थिति में खोले गए हैं। परीक्षा की समाप्ति पर प्रश्नपत्र व ओएमआर शीट को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सील किया गया है। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 600 से अधिक कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी से अवगत कराया जा चुका है। समय से केंद्रों पर पहुंचने के डीएम स्तर से निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें