फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सेवानिवृत्त फौजी के घर से 5.70 लाखों की चोरी, 8200 रुपये बरामद दिखा कर दिया खुलासा

Sun, 12 Jan 2025 07:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोवाली क्षेत्र के रग्घुपुर गांव में एक माह पूर्व सेवानिवृत्ति फौजी के घर हुई चोरी के खुलासे में पुलिस ने जल्दबाजी दिखाई। लगभग 5.70 लाख की चोरी हुई और 8200 रुपये की बरामदगी दिखा तीन युवकों को जेल भेज दिया गया। आरोपियों के पास से एक भी बाइक भी बरामद हुई, जिसका इस केस से कोई लेनादेना नहीं है। खुलासे का प्रेस नोट पुलिस की संजीदगी पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

रग्घुपुर गांव में 16 दिसंबर की रात सेवानिवृत्त फौजी राजेंद्र प्रसाद यादव के मकान से पांच लाख के आभूषण व 70 हजार रुपये चोरी हुए थे। फौजी के छोटे भाई राजबहादुर की तहरीर पर 17 दिसंबर को केस दर्ज हुआ था। शहर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में सम्मनपुर थाने के सतरही गांव के दिग्विजय वर्मा, इसी गांव के प्रियांशु कन्नौजिया और सम्मनपुर के बरौरा कल्याणपुर गांव के राजन वर्मा को जेल भेजा है। इन तीनों के पास से एक चोरी की बाइक और 8200 रुपये बरामदगी दिखाई। प्रेस नोट में बताया गया कि सेवानिवृत्त फौजी के यहां से चोरी आभूषणों को बेचकर सारी धनराशि चोरों ने खर्च कर दी। इसीलिए इतनी कम धनराशि उनके पास से मिली। बाइक को लेकर बताया कि तीनों युवक बाइक चोरी भी करते हैं। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि शनिवार को जमुनीनहर के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद बोले कि अभी मीटिंग में हैं।

कृष्ण कथा सुनाते यमुनापुरी महाराज। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें