फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: यूपीएसएसएससी परीक्षा से 5316 अभ्यर्थियों ने बनाई दूरी

विज्ञापन
.महरुआ के जनता इंटर कॉलेज में परीक्षा के पूर्व प्रवेश के दौरान लगी कतार।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक तीन के 5512 पदों की मुख्य परीक्षा रविवार को जिले के कुल 26 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा और निगरानी के व्यापक प्रबंध किए गए थे। कुल 11,856 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से केवल 6540 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 5316 अभयर्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

सुबह दस बजे से शुरू हुई परीक्षा में सुबह 9:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। बीएन इंटर कॉलेज सहित प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ सुबह नौ बजे से पहले ही एकत्र हो गई थी। कड़ी निगरानी के बीच बायोमीट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया कराई गई। सत्यापन के उपरांत प्रवेश पत्र पर होलोग्राम चस्पा कर अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में भेजा गया। परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ड्यूटी पर पहुंचे समस्त कक्ष निरीक्षकों की भी सुरक्षा जांच कराई गई।
केंद्र परिसर के अंदर और बाहर पुलिस बल तैनात रहा। भीड़ प्रबंधन, आवागमन नियंत्रण तथा अनुशासन बनाए रखने के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार केंद्रों का भ्रमण करते रहे। केंद्र प्रभारियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता पर त्वरित कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।प रीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह दिखाई दिया। कहीं भी अव्यवस्था या देरी जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी तथा पर्यवेक्षण की समुचित व्यवस्था रही। कड़ी निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन


डीएम ने अचानक पहुंच केंद्रों का लिया जायजा
परीक्षा की निगरानी एवं सकुशल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनता इंटर कॉलेज महरुआ गोला, रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा में लगाए गए अधिकारियों एवं कार्मिकों को आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें