फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए 52 लोगों का भेजा सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु विंग में आने वाले नागरिकों की जांच का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को 52 नागरिकों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। सभी को कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के प्रति जागरूक भी किया गया। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सोमवार को डॉ. मनोज शुक्ला व डॉ. योगेश वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत जिला अस्पताल पहुंचे 52 नागरिकों का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इस दौरान नागरिकों से अपील की गई कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन करना होगा। 10 वर्ष से कम व 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों को घर से बाहर न निकलने दें। उनका विशेष ध्यान रखें। यदि किसी को सर्दी, जुकाम व खांसी आती है, तो तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। कहा गया कि अत्यंत जरूरी कार्य पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। समय समय पर खुद को सैनिटाइज करते रहें। सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें