फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नीट परीक्षा में 11 केंद्रों पर 5,088 अभ्यर्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 21 जून को जिले के 11 केंद्रों पर 5,088 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। दरअसल, पेपर लीक और अन्य परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते 3 मई को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
विज्ञापन

परीक्षा के नोडल वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिये प्रत्येक गतिविधि की निगरानी की जाएगी। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाएगा। केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से काफी पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। प्रवेश से पूर्व उनकी सघन तलाशी ली जाएगी। बायोमेट्रिक सत्यापन और पहचान पत्र की जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
बीएन केबी पीजी कॉलेज बस स्टेशन अंडर ओवर ब्रिज अकबरपुर, बीएन इंटर कॉलेज अंडर ओवर ब्रिज अकबरपुर, डॉ. जीके जेटली इंटर कॉलेज संघतिया शहजादपुर अकबरपुर, रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय बसखारी रोड अकबरपुर, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज टांडा रोड अकबरपुर, रामअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन, रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी, मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज टांडा, एस बीएन इंटर कॉलेज बसखारी, एचटी इंटर कॉलेज टांडा, आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

बसों में प्रवेश पत्र दिखाने पर मिलेगी छूट
अकबरपुर डिपो की बसों में नीट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिखाने पर 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट 20 और 21 जून तक लागू रहेगी। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा के लिए बसों को तैयार किया जा रहा है। अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार 50 प्रतिशत छूट के साथ बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए करीब 20 बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें