फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में 50 पटरी दुकानदारों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत अकबरपुर नगर पालिका परिषद की ओर से नगर के शिवबाबा व शहजादपुर मछली मंडी के पास लगाए गए स्वनिधि मेले में मंगलवार को 50 पटरी दुकानदारों का पंजीकरण किया गया। शीघ्र ही पंजीकृत दुकानदारों के खाते में व्यवसाय के लिए 10-10 हजार रुपये की राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना काल में जिन पटरी दुकानदारों का व्यवसाय चौपट हो गया है, उन्हें फिर से व्यवसाय करने व आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार रुपये का ऋण दिया जाता है। एक वर्ष बाद लाभार्थियों को 10 हजार 900 रुपये की वापसी करने की प्रक्रिया है। इसी के तहत अकबरपुर नगर पालिका परिषद की ओर से शिवबाबा व शहजादपुर मछली मंडी के निकट विशेष कैंप के माध्यम से पटरी दुकानदारों को ऋण दिया जा रहा है। अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि मेले का आयोजन एक से 7 मार्च तक होगा।
योजना का लाभ लेने के लिए पटरी दुकानदारों को आधार कार्ड, रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक व फोटो लाना होगा। जिला समन्वयक सत्यप्रकाश मिश्र ने बताया कि मंगलवार को 50 पटरी दुकानदारों ने मेले में पहुंचकर पंजीकरण कराया। बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शीघ्र ही संबंधित के खाते में 10 हजार रुपये की राशि भेज दी जाएगी। इस मौके पर अमरेंद्र कुमार, अशीष शुक्ला, प्रशांत त्रिपाठी, अंकित अग्रहरि, नितेश श्रीवास्तव, बब्लू गौड़, अजय कुमार, धीरज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें