फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डॉ. आंबेडकर के 50 प्रतिमा स्थलों का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
कटेहरी के मुकुंदपुर गांव में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान शपथ लेते जनप्रतिनि​धि व
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं और उनके परिसरों की तस्वीर बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 50 स्थलों का सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत अकबरपुर, कटेहरी, जलालपुर, टांडा और आलापुर विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 प्रतिमाओं और उनके परिसरों का विकास किया जाएगा। यहां स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण के साथ पार्क जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
इस अवसर पर कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुकुंदपुर (दरवेशपुर) में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इसमें एमएलसी हरिओम पांडेय, विधायक धर्मराज निषाद, जिलाधिकारी ईशा प्रिया सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया। इसके बाद बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

एमएलसी हरिओम पांडेय ने कहा कि बाबा साहेब के विचार समानता, न्याय और अधिकारों की लड़ाई में हमेशा समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे। विधायक धर्मराज निषाद ने कहा कि उनके आदर्शों को अपनाकर ही समतामूलक समाज की स्थापना संभव है।
जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि चयनित स्थलों पर सुंदरीकरण के कार्य निर्धारित समय में पूरे कराए जाएंगे। इससे सार्वजनिक स्थलों को बेहतर स्वरूप मिलेगा और नई पीढ़ी को बाबा साहेब के विचारों एवं योगदान से परिचित कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें