जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की मदद दी जाए। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द तय हो। यह मांग पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त ने शुक्रवार को दोहरे हत्याकांड मामले में शोक संतप्त परिवारीजनों से मुलाकात के दौरान की।
घटना को अत्यंत दुखद व निंदनीय बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। जो भी जरूरी मदद होगी, वह सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को समुचित सुरक्षा मुहैया कराने, 25-25 लाख रुपये की सहायता दिए जाने, सभी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करने तथा घटना में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर सपा नेता रामचंद्र वर्मा, अजय गौतम एडवोकेट, अनवर सिद्दीकी, रवींद्र यादव, राजेश यादव, कंतराज चौरसिया, विन्ध्याचल प्रजापति, अखिलेश यादव, राजेंद्र दाढ़ी व सूर्यप्रकाश गौतम आदि मौजूद रहे।