फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में 5 लोग जख्मी, अस्पताल में भर्ती

Fri, 26 May 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना। - फोटो : symbolic
विज्ञापन
पिकअप की चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर फैजाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


अकबरपुर थाना अंतर्गत मिर्जापुर निवासी रामलौट (68) पुत्र झगरू शुक्रवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

वहीं, टांडा थाना अंतर्गत मुबारकपुर गांव निवासी कमलेश (40) पुत्र मदनमोहन व मयाराम (32) पुत्र गयाप्रसाद शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए, दोनों टांडा जा रहे थे। उन्हें पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


कमलेश की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, भीटी थाना अंतर्गत नरहरपुर गांव निवासी अरविंद (28) पुत्र रामभोज गुरुवार देर शाम गांव के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। वह बाइक से भीटी से घर जा रहा था। उसे पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इनके अलावा फैजाबाद जनपद के महाराजगंज निवासी विजय (21) पुत्र लालमन शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय पवित्र शिवबाबा के निकट तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें