गाेपनीय जांच के बाद पुलिस प्रशासन का बड़ा एक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। मनमानी व लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सामूहिक गाज गिरी है। शिकायतों की गोपनीय ढंग से पुलिस प्रशासन ने समयबद्ध जांच कराई। इसके बाद अब अलग अलग थानों में तैनात 47 सिपाहियों को शुक्रवार देर रात एसपी डॉ. कौस्तुभ ने लाइन हाजिर कर दिया। सभी सिपाहियों को तत्काल पुलिस लाइन में आमद कराने का निर्देश दिया। कहा कि इसका पालन न करने पर संबंधित को निलंबित कर दिया जाएगा।
दागी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जनपद पुलिस ने विशेष मुहिम शुरू कर रखी है। पिछले एक सप्ताह में कई दरोगा व सिपाही निलंबित या फिर लाइन हाजिर किए जा चुके हैं। अब अलग अलग थानों में तैनात सिपाहियों की प्रशासन को शिकायत मिली थी। यह शिकायत अलग अलग व्यक्तियों व संगठनों की तरफ से की गई। पुलिस प्रशासन ने इन सभी शिकायतों की गोपनीय ढंग से जांच कराई। इसकी भनक संबंधित थाना प्रभारियों को भी नहीं लगने पाई। गोपनीय जांच सीधे एसपी डॉ. कौस्तुभ को सौंपी गई।
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने पुलिस की साख को धूमिल करने वाले 47 पुलिसकर्मियोंं को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें से ज्यादातर सिपाही ऐसे हैं जो अपने क्षेत्र के अलावा अन्य कार्यों में दखल रखते थे। आम शोहरत ठीक नहीं थी। इसके साथ ही थाने आने वाले व्यक्तियों से अमर्यादित व्यवहार की भी शिकायत थी।
इन पर गिरी गाज
अकबरपुर कोतवाली के जावेद अहमद, सुधीर, त्रिपुरेश प्रताप सिंह, अर्पित सिंह, बेवाना के रूखसार अहमद, सम्मनपुर के बाल कृष्ण तिवारी, कृष्ण कुमार सिंह, बसखारी के रणधीर सिंह, अभिषेक सिंह, रामबली यादव, टांडा के त्रिपुरारी, अजीत यादव, अमित तिवारी, श्याम सुंदर यादव, विनय सिंह, इब्राहिमपुर के राजेश यादव, मंगलयादव, हंसवार के धमेंद्र यादव, आरक्षी जहीर, अलीगंज के करूणा शंकर मिश्र, मो.इस्लाम, अजय चौधरी, मुलायम सिंह यादव, जलालपुर के दुर्गा प्रसाद यादव, रामप्रवेश, बृजेश यादव, अनुज सिंह, जैतपुर के अभिषेक यादव, अनूप यादव, मिथिलेश यादव, मालीपुर के राजबहादुर यादव, विशाल पटेल, कुलदीप राज, कटका के हरिबल यादव, सूरज पांडेय, अभिषेक कुमार, संदीप यादव, भीटी के प्रमोद शर्मा, अमरजीत यादव, महरूआ के धीरेंंद्र सिंह, दीपक सिंह, राहुल सिंह, प्रवीण सिंह तथा आलापुर के राय साहब यादव, जहांगीरगंज के शिव शंकर सिंह, सुभाष चंद्र यादव और आरक्षी प्रत्युष सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
पुलिसिंग मेंं मनमानी बर्दाश्त नहीं
इन सभी पुलिसकर्मियोंं की गोपनीय तरीके से जांच कराई गई थी। जांच में ये सभी पुलिसिंग के प्रति गंभीर नहीं पाए गए। अन्य कई शिकायतें भी मिली हैं। सभी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
-डाॅ.कौस्तुभ, एसपी