फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 को मिला दिव्यांग प्रमाण पत्र

Tue, 12 Apr 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मंगलवार को दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन हुआ। दिव्यांगों की जांच कर चिकित्सकों द्वारा उन्हें आवश्यक प्रमाण पत्र दिया गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ प्रदीप के नेतृत्व में आयोजित दिव्यांग शिविर में कुल 58 लोगों का पंजीकरण हुआ।
विज्ञापन


इनमें से आवश्यक जांच के बाद 45 लोगों को प्रमाण पत्र मुहैया कराया गया। चिकित्सक डॉ राजेंद्र ने भी दिव्यांगों की जांच व प्रमाण पत्र निर्गत करने में सहयोग किया। डॉ प्रदीप ने बताया कि जिला अस्पताल में प्रत्येक मंगलवार को इस शिविर का आयोजन होता है।

इसमें जिले के दिव्यांग पहुंचकर आवश्यक दिव्यांग्यता प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रमाण पत्र से उन्हें सरकारी योजनाओं का काफी व्यापक लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें