अंबेडकरनगर। होली के पर्व को लेकर मिलावटखोरों के खिलाफ जिलेभर में अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को 436 किग्रा मिठाई नष्ट कराई गई और 15 नमूने लिए गए।
शनिवार को अयोध्या मंडल के सहायक आयुक्त (खाद्य) बीके सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सचल दल की ओर से खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपमिश्रण के संदेह पर विभिन्न खाद्य पदार्थों के 15 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। निरीक्षण के दौरान आदर्श ट्रेडर्स बसखारी के कारखाने में अव्यवस्थाएं मिलीं। यहां भंडारित लगभग 294 किग्रा पेड़ा, 60 किग्रा बेसन लड्डू, 56 किग्रा कलाकंद, 26 किग्रा बर्फी नष्ट कराई गई।
इन दुकानों से लिए गए नमूने
टांडा के राजू स्वीट्स से दूध व खोया, चौधरी मिष्ठान भंडार से खोवा व पनीर, चंद्र ट्रेडर्स से रंगीन कचरी तथा रिफाइंड सोयाबीन ऑयल(शक्ति), बरियावन के मद्धेशिया स्वीट्स से पेड़ा, बसखारी के राज डेयरी, आनंद कुमार की दुकान से खोया, सिंहपुर के जायसवाल इंटरप्राइजेज से सरसों तेल,
बसखारी के आदर्श ट्रेडर्स से छेना मिठाई, खोया व बेसन लड्डू, आराध्या स्वीट्स से छेना मिठाई व स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने लिए गए।
-
वर्जन
होली को लेकर चल रहा अभियान
होली को लेकर जिले भर दुकानों पर खाद्य व पेय पदार्थों की जांच की जा रही है। इसमें संदेह होने पर सामग्री का नमूना लेकर उसे नष्ट कराया जा रहा है। जो नमूने लिए गए है उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी
- श्रवण कुमार त्रिपाठी, सहायक आयुक्त (खाद्य)