अंबेडकरनगर। जिले में गुरुवार को 43 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इससे जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 210 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को कुल 1534 व्यक्तियों की आरटीपीसीआर जांच हुई, जिसमें इसमें 39 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।
कुल 857 एंटीजन टेस्ट किए गए, जिनमें चार लोग कोरोना संक्रमित निकले। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 210 हो गई। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि कोरोना को लेकर जिले में स्थिति नियंत्रण में है। लगातार जांच के साथ ही सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। निगरानी समितियां जहां सक्रिय हैं, वहीं अस्पतालों में जांच तेजी से की जा रही है।