फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं के लिए सजे 43 मॉडल बूथ

Sun, 26 Feb 2017 11:14 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाताओं को 43 मतदान केंद्रों पर उत्सव जैसे माहौल के बीच वोट डालने का मौका मिलेगा। आयोग के निर्देश पर 43 मॉडल मतदान केंद्र सजाए गए हैं। यहां बाकायदा टेंट लगाने के साथ ही मतदाताओं के लिए प्रतीक्षालय बनाया गया है। उन्हें मिनरल वाटर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर के साथ उनकी मदद के लिए कर्मचारी भी मुस्तैद रहेंगे। जिले में पहली बार मॉडल बूथ पर मतदान करने का मौका मतदाताओं को मिलेगा। चार विधानसभा सीटों अकबरपुर, जलालपुर, टांडा व कटेहरी में 43 मॉडल बूथ बनाए गए हैं।

मतदाताओं के लिए आकर्षक का केंद्र बने इन बूथों पर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं की गई हैं। इन बूथों पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। लंबी लाइन लगने पर मतदाताओं के लिए प्रतीक्षालय की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर व उन्हें मतदान कक्ष तक ले जाने के लिए रोजगार सेवकों की भी तैनाती की गई है। डीडीओ मथुरा प्रसाद ने बताया कि इन बूथों पर बीएलओ के लिए भी अलग से कक्ष बनाया गया है।

कर्मचारियों के लिए भोजन व नाश्ते की भी व्यवस्था की गई है। बूथों पर व्यवस्था की जिम्मेदारी ग्राम संबंधित क्षेत्र के पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान व लेखपाल को सौंपी गई है। आदर्श मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय बरियावन के प्रभारी सुनील श्रीवास्तव व आदर्श मतदान केंद्र बीएन इंटर कॉलेज के प्रभारी बिपिन सिंह ने बताया कि बूथ पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि 43 मतदान केन्द्रों पर जब मतदाता पहुंचेंगे तो उन्हें खास अनुभव होगा। ऐसे सभी मतदान केन्द्रों को विशेष ढंग से सजाया गया है। सभी मॉडल मतदान केन्द्रों के लिए प्रभारी अधिकारी व कर्मचारी भी तैनात किए गए है, जिससे व्यवस्था को और बेहतर की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें