फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर 4.20 लाख की ठगी

Thu, 26 Mar 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों ने युवक से 4.20 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मथुरापुर निवासी आलोक सिंह ने बुधवार को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके माता-पिता किसी तरह परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। इसी दौरान अकबरपुर क्षेत्र के पेठापुर अहमदनगर निवासी मोहम्मद अनीस ने उनसे संपर्क किया और विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

आलोक के अनुसार, उनके पिता ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आशा में 2.70 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए, जबकि 1.50 लाख रुपये नकद दे दिए। यह रकम जुटाने के लिए घर के गहने तक गिरवी रखने पड़े।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि पैसे लेने के बाद आरोपी ने न तो नौकरी दिलाई और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया। जब उनके पिता रुपये वापस मांगने गए तो मोहम्मद अनीस और उसके पांच साथियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें