फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 40 डिग्री तापमान, घरों से निकलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
बुधवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में बुधवार को तेज धूप और भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। तपिश और गर्मी के चलते लोगाें का घरों से निकला दुश्वार हो गया, इससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि देर शाम गर्मी की तल्खी कुछ कम होने से बाजार में चहल-पहल नजर आई।
विज्ञापन

गर्मी के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल में डायरिया और पेट दर्द से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शनिवार शाम को हुई बारिश से एक दिन मिली राहत के बाद से ही मौसम तल्ख बना हुआ है। बुधवार को तेज धूप और गर्मी के साथ उमस ने भी लोगों को परेशान किया। चिलचिलाती धूप में लोग पेड़ के नीचे ठौर तलाशते नजर आए। कलेक्ट्रेट के निकट बने चिल्ड्रेन पार्क में लोग छांव में खड़े दिख रहे थे। कृषि विज्ञान केंद्र पांती के अध्यक्ष व कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रामजीत ने बताया कि फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। तापमान में अभी गिरावट का अनुमान नहीं है।
ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक उमड़े मरीज
गर्मी और धूप लोगों को बीमार कर रही है। पेट दर्द और डायरिया से परेशान मरीजों की संख्या भी इन दिनों बढ़ रही है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 943 मरीज पहुंचे, इनमें करीब 40 मरीज उल्टी-दस्त और पेट दर्द के रहे। वहीं, इमरजेंसी में सात मरीजों को डायरिया की शिकायत पर भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें