फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 40 करोड़ खर्च, पानी का अभी भी इंतजार

Fri, 24 Mar 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
सिझौली में स्थापित ओवरहेड टैंक। -संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च हो गए लेकिन अकबरपुर नगर सीमा में शामिल नए मोहल्लों अटिका, सिझौली व संघतिया में दो वर्ष बाद भी घर-घर पानी नहीं पहुंच पा रहा। पाइपलाइन अक्सर ही क्षतिग्रस्त हो जाती है व जगह-जगह रास्ते में जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन









अमृत योजना के तहत करीब तीन वर्ष पहले तीन मोहल्ले में काम शुरू हुआ। कई उतार-चढ़ाव के बीच किसी तरह काम पूरा हुआ लेकिन सभी नागरिकों को शुद्ध पेयजल का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गुणवत्ता ठीक न होने के चलते पाइप अक्सर ही जगह-जगह फट जाती है।








बीते दिनों संघतिया मोहल्ले में पाइप फट जाने से जलभराव हो गया था। इस पर नागरिकों ने नाराजगी जताई। इसी तरह सिझौली व अटिका में भी आए दिन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होती रहती है।
विज्ञापन








30 हजार की आबादी को पाइपलाइन से आपूर्ति देने की यह योजना अकबरपुर नगर में पूरी धराशायी नजर आ रही है। अटिका के शिवकुमार का कहना है कि काम की गुणवत्ता ठीक न होने के चलते ही यह समस्या खड़ी हो रही है। यदि पाइपलाइन की गुणवत्ता ठीक रही होती तो आपूर्ति बहाल करने में इतना लंबा समय न लगता।









संघतिया निवासी सावित्री देवी का कहना है कि पाइपलाइन से सिर्फ तीन बार ही उनके घर तक पानी पहुंचा। होली, दीपावली व एक बार और पानी आया था। इसके बाद से कभी टोटी से पानी नहीं निकला। कनेक्शन भी कर दिया गया है और पानी का लाभ भी नहीं मिल रहा है। प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।









संघतिया की निशा भी अमृत योजना के तहत बने ओवरहेड टैंक से पेयजल का लाभ न मिल पाने से नाराज हैं। बताया कि घटिया किस्म का काम होने के चलते ही आए दिन पाइप फट जाती है। घरों में पानी आने के बजाय सड़कों पर ही फैलने लगता है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है।









पाइपलाइन बिछाने के दौरान ही सामाजिक कार्यकर्ता अनिल मिश्र ने गुणवत्ता को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। डीएम से शिकायत करने के साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल व मंडलायुक्त से भी शिकायत की थी। समुचित कार्रवाई न होने से कार्यदायी संस्था जल निगम ने जैसे-तैसे काम पूरा करा दिया था। अब इसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।









पाइपलाइन में गड़बड़ी की शिकायत सामने आने पर जल निगम को पत्र लिखा गया है। जल निगम की टीम टेस्टिंग कर गड़बड़ी को दूर कर रही है। जल्द ही समस्या का समाधान कर सभी को पेयजल की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

-बीना सिंह, अधिशाषी अधिकारी, अकबरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें